मध्य प्रदेश के इंदौर को नंबर 1 क्लीन सिटी कहा जाता है. यहां सड़कें,पानी, मैदान हर चीज साफ है. लेकिन इसी स्वच्छ शहर में पानी ही लोगों की मौत की वजह बन गया. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से 1 जनवरी को एक और मौत हो गई. दूषित पानी अभी तक 18 लोगों की जान ले चुका है, जिसे लेकर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. हाई कोर्ट ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि खराब होगी.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के उज्जैन में चादर की तरह फोल्ड हो गई सड़क, मरम्मत के कुछ घंटे बाद ही खुली करप्शन की पोल
चीफ सेक्रेटरी को पेश होने का दिया आदेश
इंदौर हाई कोर्ट में भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण हुई मौत और बीमारियों को लेकर तकरीबन 3 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसपर मंगलवार को एक साथ सुनवाई हुई. कोर्ट ने 15 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को कोर्ट के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं. हाई कोर्ट ने कहा कि वो उनसे इस बारे में सुनना चाहते हैं क्योंकि ये समस्या सिर्फ शहर के एक हिस्से तक सीमित नहीं है.
गंदे पानी ने ली कई लोगों की जान
कोर्ट ने पानी से हुई मौत के मामले को काफी गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे साफ सुथरे शहर में ऐसी घटना होना काफी हैरानी की बात की. आपको बता दें कि दूषित पानी पीने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 400 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. मौजूदा हालात में 16 मरीज ICU में भर्ती हैं जबकि 3 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है. दरअसल 31 दिसंबर 2025 को इंदौर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार और नगर निगम को ये निर्देश दिया था कि लोगों को साफ पीने का पानी मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: BJP पार्षद के पति की दादागिरी! पहले रेप किया, VIDEO बनाया, फिर धमकाया- मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
34 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
46 mins agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
2 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
5 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines