भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए कई योजना पर काम करता है। इसमें स्वच्छ ट्रेन स्टेशन (CTS) योजना है, जिसे अब और ज्यादा सुविधाओं से लैस कर दिया है। रेलवे ने स्वच्छ ट्रेन स्टेशन (CTS) योजना को ज्यादा एडवांस करने को लेकर अपने कर्मचारियों की यूनिफॉर्म, बैटरी से चलने वाले पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर और बैकपैक-टाइप हाई प्रेशर जेट क्लीनिंग मशीन दी गई हैं। इससे सफाई करने में आसानी होगी।
कब हुई थी योजना शुरू?
सीटीएस को अक्टूबर 2002 में शुरू किया गया था। इसमें कुछ स्टेशनों को मार्क किया गया था, ताकि गाड़ी रुकने के दौरान ट्रेनों की सफाई हो पाए। अब इसे ज्यादा एडवांस करने को लेकर इसका न्यू वर्जन 683 ट्रेनों के लिए 20 खास जगहों पर लागू किया जाएगा। इसमें दो कर्मचारियों को वॉशबेसिन समेत 4 टॉयलेट्स होंगे। कर्मचारी डस्टबिन से वेस्ट भी जमा करने के साथ-साथ फर्श की मशीन से सफाई करेंगे। इसके अलावा जेट सफाई और सूखा पोछा लगाने का काम भी करेंगे।
सफाईकर्मियों को क्या-क्या मिलेगा?
सफाईकर्मियों को पोर्टेबल बैकपैक, बैटरी, हाई प्रेशर वाली जेट सफाई मशीन, पानी के टैंक; बैटरी से चलने वाला पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर, वॉश बेसिन के लिए ब्रश, फर्श पोंछने के लिए कपड़े दिए जाएंगे।
रीजनल रेलवे जनरल मैनेजर को लिखा था लेटर
सभी रीजनल रेलवे जनरल मैनेजर को मंत्रालय ने पत्र भेजकर कहा था कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए हर जरूरी सामान उपलब्ध कराना चाहिए। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखना है कि सफाई हर 10 मिनट के अंदर पूरी होनी जरूरी है। इसमें ही सारी सुविधाएं सफाई कर्मचारियों को टाइम पर मिलनी चाहिए। सीटीएस में सुधार का फैसला उत्तर रेलवे ने लिया।
सीटीएस कहां-कहां अमल होंगी?
सीटीएस को फिर से अमल करने को लेकर 8 जोनों की पहचान की गई है, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे , उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, दक्षिणी रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे शामिल है।
इन जोन में 20 स्टेशनों का चुनाव किया गया है। इनमें पटना और पाटलिपुत्र, असम में बदरपुर और लामडिंग, उत्तर प्रदेश में वाराणसी, पंजाब में भटिंडा, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जंक्शन, हैदराबाद में काचीगुडा रेलवे स्टेशन और रांची आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अब और ज्यादा मजबूत होगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने इस कंपनी को दिया 137 करोड़ का ऑर्डर
संबंधित खबरें
SIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
13 mins agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
41 mins ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
44 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
46 mins agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines