विमल कौशिक, नई दिल्ली: नोएडा के ट्विन टावर को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। ये बैठक नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने टावर गिरने के बाद के हालात पर की गई। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीबीआरआई और मेसर्स एडिफइस इंजीनियरिंग के अधिकारी भी शामिल रहे।
एटीएस विलेज एवं सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाईटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट के बाद सीबीआरआई ने ट्विन टावर को गिराने की अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अथॉरिटी की सबसे बड़ी चिंता इमारत ध्वस्त होने के बाद उत्पन्न होने वाली धूल को लेकर है। राहत की बात ये है कि नोएडा प्राधिकरण की संस्तुति पर उड्डयन मंत्रालय ने डेमोलिशन के समय विमानों के उस खास समय पर नो फ्लाइंग जोन की सहमति दे दी है।
6 जगह पर मैनुअल एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद वायु प्रदूषण को मापने के लिए प्रभावित क्षेत्र में कुल 6 जगह पर मैनुअल एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं, जो कल सुबह से काम करने शुरू कर देंगे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण द्वारा आईटीएमएस के जरिये लाइव डाटा वाले तीन एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग स्टेशन से भी वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाएगी।
एंटी स्मॉग गन स्थापित
प्राधिकरण द्वारा कार्यस्थल के करीब बने आवासीय परिसरों के निकट वायु धूल प्रदूषण की रोकथाम हेतु 15 स्थलों पर एंटी स्मॉग गन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एंटी स्मॉग गनों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर एंटी स्मॉग गन के साथ एक वाटर टैंकर का भी इंतज़ाम किया जा रहा है। डेमॉलिशन की कार्यवाही करने वाली कंपनी के मुताबिक करीब 28000 नीट्रिक टन मलबा मानकों के अनुसार प्राधिकरण के सेक्टर 80 स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में साइंटिफिक निस्तारण के लिए पंहुचाया जाएगा।
चार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की तैनाती
प्राधिकरण स्तर पर प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए चार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की तैनाती की गई है। साथ ही 100 सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। प्रभावित क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ, सेन्ट्रल वर्ज तथा पेड़ पौधों की धुलाई के लिए 50 वाटर टैंकर्स का प्रबन्ध किया गया है। अथॉरिटी के साथ सामंजस्य के लिए उद्यान नियोजन, ट्राफिक सेल, जन स्वास्थ्य विभाग, सिविल, आपदा प्रबन्धन, जल विभाग आदि के अधिकारियों की भी सुरक्षित ध्वस्तीकरण और उसके बाद आवश्यक प्रबन्धन करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।
नोएडा ऑथोरिटी एक कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की है जो इमारत ढहाने के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने की शिकायत दर्ज कर करवाई करेगा। कन्ट्रोल रूम 28 अगस्त की सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगा और 30 अगस्त 24 घंटे काम करेगा। इन नम्बरों पर सूचना / शिकायत दर्ज की जा सकती है।
अभी पढ़ें – पंजाब में कृषि विभाग के 359 और सिविल जजों के 80 पदों पर निकलेगी भर्ती, जानें डिटेल्स
0120-2425301, 0120-2425302, 0120-2425025 11
इमारत के आसपस तैनात लोगों के लिए एन-95 मास्क तथा कैप प्रदान किए जायेंगे। प्रभावित क्षेत्र में व्यक्तियों का प्रवेश / आवागमन सायं 5.00 बजे के बाद ही सभव हो पायेगा।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
4 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines