Husband Wife Clashed In Jamui Court Campus: बिहार के जमुई स्थित कोर्ट कैंपस में पति-पत्नी के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों एक दूसरे पर केस कर रखा है लेकिन दोनों के मामलों की सुनवाई एक ही दिन होने से दोनों का आमना-सामना हो गया और आपस में भिड़ गए। महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया हुआ है तो वही पति ने फैमिली कोर्ट मेें अर्जी लगा रखी है। इस झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान पति कहता है कि देखो वो मुझे मार रही है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। जमुई कोर्ट कैंपस में दोनों के मामले की सुनवाई एक ही दिन थी। ऐसे में दोनों एक ही दिन कोर्ट आए। इस दौरान पत्नी ने जैसे ही पति को देखा तो वह बिफर पड़ी और अपने पति पर चप्पल बरसाने लगी। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। लगभग एक घंटे तक कोर्ट परिसर में यह नाटक चलता रहा।
2022 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के ढोकली गांव की रहने वाली अंजू कुमारी का पति विपिन कुमार दास से पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। अंजू कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2022 में विपिन कुमार से हुई थी। शादी के 3 महीने बाद ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आज वे कोर्ट में पेशी पर आए थे। इस दौरान जैसे ही वह ब्रेक के लिए बाहर आए तो पति विपिन कुमार उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं वह मेरा फोन और चेन भी छीन कर ले गए।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
37 mins agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
11 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
13 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines