Holi Dance: देशभर में होली की धूम है। लोग रंगों के इस त्योहार में खुशियों से सराबोर हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो पश्चिम बंगाल से आया है। यहां मालदा जिले के इंग्लिश बाजार निमतीता इलाके मे स्थित भारत और बांग्लादेश सीमा पर होली पर भाजपा विधायक रूपा मित्रा चौधरी बीएसफ जवानों के बीच पहुंचीं।
उन्होंने निमतीता बीओपी के 115 नंबर बटालियन के बीएसएफ की महिला जवानों के साथ करीब तीन घंटा समय बिताया। साथ ही उनके साथ होली के गीत पर जमकर डांस भी किया। साथ में उनके साथ महिला जवानों ने भी डांस का लुत्फ़ उठाया। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को रंग और गुलाल भी लगाए।
विधायक ने बताया बॉर्डर पहुंचने का कारण
भाजपा विधायक रूपा मित्रा चौधरी ने कहा कि सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपनी खुशियां भूलकर देश की सेवा मे अपने परिवार से दूर तैनात रहते हैं। वह इसलिये कि हम सुरक्षित रह सकें। हमारा देश सुरक्षित रह सके। इस लिये हमारा भी यह फ़र्ज बनता है कि हम भी हमारे देश के जवानो के लिये कुछ करें।
यही कारण है की वह आज के दिन अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा के लिये सीमा पर तैनात इन जवानो के लिये वह खड़ी हैं। उनके साथ उनकी एक छोटी से खुशियों मे शामिल होकर वह खुदको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
मालदा से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
3 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines