हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई हैं। इस वारदात में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर के समय बंबर ठाकुर अपने घर पर होली खेल रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को चोटें आई हैं। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। आइए जानते हैं कौन हैं बंबर ठाकुर..
कौन हैं बंबर ठाकुर?
56 वर्षीय बंबर ठाकुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। बंबर ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के महासचिव हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। बंबर ठाकुर का जन्म 30 जुलाई 1969 को बिलासपुर जिले के औहर गांव में हुआ था। इन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। इनकी पत्नी का नाम भावना ठाकुर है और वो एक सरकारी नौकरी करती हैं। बंबर ठाकुर ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की थी। कॉलेज के दिनों में वो NSUI से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने पहला चुनाव 2007 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जेपी नड्डा के खिलाफ लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद 2012 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर बिलासपुर सदर से चुनाव जीता था। फिर 2017 और 2022 में भी उन्हें कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह बदमाशों ने बंबर ठाकुर पर हमला किया। देखें फुटेज…
बंबर ठाकुर के पैर में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, घायल बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, क्योंकि बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें आईजीएमसी या पीजीआई रेफर करें उन्हें एम्स रेफर न करें। बंबर ठाकुर के पैर में गोली लगी है। वहीं, पीएसओ को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पीएसओ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एसपी खुद कर रहे मामले की जांच
इस मामले की जांच का जिम्मा खुद एसपी संदीप धवल ने संभाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को ढूंढ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। यह हमला बंबर ठाकुर की पत्नी के सरकारी आवास पर हुआ है। बंबर ठाकुर ने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई। बंबर ठाकुर को बचाने के दौरान पीएसओ को दो गोलियां लगी हैं।
सीएम सुक्खू ने कही ये बात
वहीं, मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘मैंने बंबर ठाकुर से बात की है। मैंने उनको कहा कि एम्स जाएं, लेकिन वो आईजीएमसी आना चाहते हैं तो ये उनका निजी विचार है। डिप्टी कमीश्नर की मैंने ड्यूटी लगाई है कि जहां वो जाना चाहें उन्हें ले जाएं। मैंने निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, सारे रास्ते बंद करके उन्हें पकड़ा जाए।’
बंबर ठाकुर पर पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर बंबर ठाकुर पर हमला हुआ था। इस दौरान 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इस हमले के बाद 20 जून 2024 को बंबर ठाकुर पर हमले के मुख्य आरोपी पर कोर्ट परिसर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने बंबर ठाकुर के बेटे सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
16 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
20 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
25 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines