Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत दिल्ली (Delhi) में कड़ाके ठंड पड़ रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्गी के आसपास आ गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके पीछे का कारण दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में चल रहीं शीतलहर बताई जा रही हैं। दिल्ली की आधिकारिक वेधशाला सफदरजंग में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला में भी 3. (mnspas.com) 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – Aaj Ka Mausam: अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज
अगले एक सप्ताह तक रहे ऐसा ही मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार आज सोमवार रात तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। हालांकि पारे का स्तर 27 दिसंबर को 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का भी अनुमान जताया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्ताह तक मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक चली शीतलहरों के कारण मौसम ने करवट बद दी।
उत्तर प्रदेश में गलनभरी सर्दी
इसके साथ ही आईएमडी की ओर से अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। दिल्ली में 31 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले सप्ताह में दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
और पढ़िए – पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर, जानें अगले 4 दिनों का हाल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही जिले के बाहरी इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। आईएमडी के अनुसार मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। घना कोहरा बना रहेगा।
हरिद्वार में 10 डिग्री से नीचे आया पारा
गाजियाबाद में भी सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहरों की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने गाजियाबाद के लिए इस पूरे सप्ताह कोहरे की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इस दौरान यहां घना कोहरा रहा।
और पढ़िए – मौसम से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
2 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
7 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
8 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
12 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines