Unique Wedding in Himachal: भारतीय समाज में यूं तो शादियां पारंपरिक तरीके से रीति रिवाज के साथ की जाती हैं, लेकिन आजकल के युवाओं में रस्में और रिवाज निभाने के साथ-साथ शादी को यादगार बनाने का क्रेज भी रहता है. इसलिए आजकल पारंपरिक शादी के अलावा कई तरह की अजीबोगरीब शादियां भी देखने को मिलती हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर कहेंगे, शादी करने का जुनून हो तो ऐसा. इस शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
बर्फबारी के कारण ब्लॉक हो गई थीं सड़कें
हिमाचल प्रदेश में आजकल भारी बर्फबारी हो रही है और शादियों का सीजन भी चल रहा है तो इस बीच मंडी जिले के सिराज शहर में भारी बर्फबारी के बीच अनोखी शादी देखने को मिली. 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है और सड़कें बंद हैं तो गाड़ियां नहीं जा सकती थीं, लेकिन गितेश ठाकुर को तय तारीख पर ही शादी करनी थी, इसलिए वह 7 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बारात लेकर दुल्हन उषा ठाकुर के गांव पहुंचा. बर्फबारी के कारण बिजली ठप थी तो अंधेरे में ही शादी की रस्में निभाईं और फिर ऊषा भी पैदल ही अपनी ससुराल पहुंची.
टालने की बजाय पैदल जाने का लिया फैसला
शादी ओली पंचायत के बुनालीघार गांव के रहने वाले गितेश ठाकुर की थी. बारात भैचड़ी गांव जानी थी, लेकिन भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही, जिस वजह से सड़कें ब्लॉक हो गईं, लेकिन गितेश ठाकुर ने शादी टालने के बजाय पैदल ही बारात ले जाने का फैसला किया. भैचड़ी गांव जाकर 3 से 4 फीट बर्फ के बीच ही शादी की सभी रस्में पूरी की. बाराती भी बर्फबारी के बीच ही हंसते-गाते हुए एक दूसरे को रास्ता दिखाते हुए गितेश के साथ चले. शादी के बाद 25 जनवरी की सुबह करीब सवा 7 बजे दुल्हन उषा ठाकुर की विदाई हुई.
दुल्हन ऊषा पैदल 7KM चलकर पहुंची ससुराल
दूल्हा-दुल्हन और कुछ बारातियों ने 2 घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़ी और फिर करीब 4 घंटे पैदल सफर करके सुबह करीब 11 बजे बुनालीघार अपने घर पहुंचे. भारी बर्फबारी के कारण चलते रास्तों और पगडंडियों पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई थी. ऐसे हालात में पालकी उठाना जोखिम भरा था, इसलिए बिना पालकी के ही दूल्हा-दुल्हन को पैदल लाया गया. पूरी शादी बेहद सादगी से संपन्न हुई, लेकिन हालात के कारण यह शादी जीवनभर याद रहने वाली बन गई. शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines