हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार

पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं चार युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

(राजेश शर्मा)

हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं चार युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इस धंधे का पर्दाफाश किया. पुलिस ने मालरोड में देह व्यापार से जुड़े गिरोह के पांच लोग दबोचे. इनमें एक महिला दिल्ली और दो पंजाब की शामिल हैं. ये पर्यटकों के साथ सौदेबाजी कर रहे थे. पुलिस को इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पूछताछ की. इसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ.

गिरोह के और सदस्य हो सकते हैं शामिल


कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि जिला एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है, जहां अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि देह व्यापार जैसे अपराध समाज और पर्यटन दोनों के लिए गंभीर खतरा हैं. जांच गहराई से जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता पाई गई, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

पुलिस बढ़ाएगी निगरानी और गश्त


एसपी कौशल ने कहा कि पर्यटन सीजन को देखते हुए पुलिस निगरानी और गश्त व्यवस्था को और मजबूत करेगी. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. मामले की जांच अभी जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें