Weather Forecast Update: दिल्ली-एनसीआर से जहां मानसून रूठा हुआ है, वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं तेज तो कही धीमी बारिश का दौर जारी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से बुरी खबर आ रही है, क्योंकि राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है और तबाही मचाने के लिए तैयार है। इसी तरह उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने तेज बारिश का अनुमान जताया है, जिसके चलते कई स्थानों पर स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। ऑरेंज अलर्ट के चलते हिमाचल प्रदेश में भी कई जगह स्कूल बंद करने का ऐलान हुआ है।
3 दिन के लिए अलर्ट, होगी भारी बारिश
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने आगामी 3 दिन (22, 23 और 24 अगस्त) तक भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आगामी 96 घंटे पहाड़ों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से बुधवार और बृहस्पतिवार को अलर्ट जारी किया गया है। यह भी कहा गया है कि जरूरी नहीं हो तो घरों से नहीं निकले। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि 26 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ेगा।
हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के सिरमौर, सोलन, ऊना, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी जिले में 25 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि भारी बारिश के चलते इन जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।
भूस्खलन की भी चेतावनी
वहीं, हिमाचल प्रदेश में आगामी 25 अगस्त तक कुछेक स्थानों पर भारी बारिश के मद्देनजर नदी-नालों के उफनाने और भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से नालों और नदियों के आसपास नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के बाद भूस्खलन के कारण 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें 2 महिलाएं और एक चार महीने का मासूम भी शामिल है।
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
2 days agoVIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
6 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines