Kangana Ranaut First Road Show Mandi : आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। इसे लेकर शुक्रवार को उन्होंने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी और विशाल रोड शो निकाला। इस रोड शो में भारी जनसैलाब भी उमड़ा।
चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा
कंगना रनौत ने कहा कि लोगों को इस बात पर गर्व है कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में उनका प्रतिनिधित्व करेगी। विकास का मुद्दा हमारे लिए सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में काम करने में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। कंगना ने कहा कि मंडी की जनता दिखा देगी कि उसके दिल में क्या है। बता दें कि कंगना का जन्म हिमाचल के मंडी जिले में ही हुआ था।
यहां एक जून को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। 19 अप्रैल से चुनाव के पहले चरण की शुरूआत होगी। पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। यहां लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश की 6 विधानसभाओं में उपचुनाव भी होंगे।
भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया था। हिमाचल की मंडी सीट से कंगना बीजेपी के टिकट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। बीजेपी ने 5वीं लिस्ट में प्रदेश की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।
प्रतिभा सिंह लड़ सकती हैं चुनाव
बता दें कि मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी। लेकिन अब जब भाजपा ने कंगना रनौत को टिकट दिया है, तो अटकलें उठी हैं कि प्रतिभा सिंह फिर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, सुप्रिया श्रीनेत की कंगना पर टिप्पणी के बाद से मंडी में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनता दिख रहा है।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
3 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
7 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
8 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
13 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines