हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फिर भूस्खलन होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मौके पर पुलिसऔर प्रशासन ने राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, भूस्खलन से मलबा सीधे मकानों पर आ गिरा, जिसके बाद घर पूरी तरह ढह गए। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है।
राहत और बचाव अभियान जारी
मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ और प्रशासन ने राहत-बचाव काम शुरू कर दिया है, जिसमें अबतक 3 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और उनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। हालांकि, इस हादसे में 1 शख्स की जान चली गई, जबकि 6 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं।
हिमाचल में लगातार बारिश के चलते मिट्टी में नमी काफी ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी कई बार भूस्खलन अपना कहर बरपा चुका है। अखाड़ा बाजार क्षेत्र में यह दूसरी बार लैंडस्लाइड आई है। इससे पहले कुल्लू के आसपास अलग-अलग जगहों पर 3 बार लैंडस्लाइड हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में बारिश बनी आफत
राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत आ रही है। मशीनरी को भी अब मंगवा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम रुक रुक अपना काम कर रही है। वहीं, भूस्खलन ने अब पहाड़ों पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें– Himachal Pradesh School Closed: बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सभी शिक्षण संस्थान 7 सितंबर तक बंद
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines