car collides with truck in Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है. कुल्लू में भूतनाथ ब्रिज के नजदीक कार-ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा. मरने वालों की पहचान सतपाल, कशिश, अंकिता और ऋतांजलि के रूप में हुई है. कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ट्रक से टकरा गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.
नया साल सेलिब्रेट कर लौट रहे थे दोस्त
पुलिस ने बताया कि मरने वाले चारों लोगों में एक युवक और तीन युवतियां थीं जो नया साल और बर्थडे पार्टी अटैंड कर वापस लौट रही थीं. कसौल से रात करीब एक बजे लौटते समय कुल्लू में भूतनाथ ब्रिज के नजदीक पैराफिट से टकराकर उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे ट्रक से जा टकराई. हादसा, इतना भयंकर था कि सतपाल समेत दो युवतियों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक युवती की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई.
कौन था मरने वाला युवक सतपाल?
कुल्लू हादसे में मरने वाले युवक सतपाल की दुकान कुल्लू के अखाड़ा बाजार में थी और वह पेशे से टैटू आर्टिस्ट था. सतपाल की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक पसर गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, शवों को पोस्टमार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा.
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
25 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines