हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच सख्त एडवाइजरी जारी, IMD ने दिया कल के मौसम का अपडेट

Kal ka Mausam 26 january 2026: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन ने पर्यटकों और कारोबारियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. मनाली कुल्लू चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर फिसलन और जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. वहीं IMD ने कल 26 जनवरी के मौसम पर अपडेट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal ka Mausam 26 january 2026 : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जनवरी को एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पहाड़ी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू होने की संभावना है. इसी बीच प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के माध्यम से प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ‘मुनाफा नहीं, मदद’ का मंत्र दिया है. यात्रियों को सड़क कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण फिलहाल सफर न करने की सलाह दी गई है. होटलों के लिए निर्देश है कि जब तक सड़कें साफ न हों, सैलानियों को जबरन चेक-आउट के लिए मजबूर न किया जाए. होटल, टैक्सी या रेस्तरां संचालक तय दरों से अधिक किराया या सेवा शुल्क नहीं वसूल सकेंगे.

26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा. हिमाचल प्रदेश में दिन में 45% और रात में 75% बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. अधिकतम तापमान -13°C और न्यूनतम -18°C रह सकता है. 4 mph की गति से दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है. सुबह के समय पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के मैदानी इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

27-28 जनवरी को बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है. दिन के तापमान में 4°C से 8°C तक की भारी गिरावट आ सकती है. कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में 27 जनवरी को भारी बर्फबारी का अनुमान है. IMD ने पर्यटकों को सलाह दी है कि वे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से पहले स्थानीय प्रशासन की सड़क स्थिति की जांच जरूर करें, क्योंकि बर्फबारी और कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है और सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola