Himachal Rain 2023: इस बार बारिश से हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों बारिश (Himachal Rain 2023) के कारण फ्लैश फ्लड से मनाली और कुल्लू में भारी नुकसान हुआ। बाढ़ से कई घर बुरी तरह से प्रभावित हुए। अब भूस्खलन के कारण शिमला जिले के ब्रॉनी नाला, खनेरी और किन्नौर जिले के काकस्थल में राष्ट्रीय राजमार्ग -5 बंद हो गया है।
दो दिन पहले ही कुल्लू में फटा बादल
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के इन दो जिलों में राजमार्गों के बंद हिस्सों की तस्वीरें साझा कीं। इससे पहले बुधवार को शिमला जिले में भारी बारिश से झाकड़ी के पास ज्योरी और ब्रॉनी नाला इलाकों में भी नेशनल हाईवे बंद हो गया था, जबकि मंगलवार को कुल्लू के पंचनाला में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
सरकार, विभाग ने की ये अपील
कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि बादल फटने से पांच घर पूरी तरह खत्म हो गए। वहीं 15 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। भुंतर-गड़सा मनियार सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। बादल फटने से दो पुल भी बह गए हैं। सरकार और विभागों की ओर अपील जारी की गई है कि राज्य में आने से पहले पर्यटक मौसम और रास्तों के बारे में जानकारी कर लें।
ट्विटर पर जानकारी दे रहे विभाग
इससे पहले भूस्खलन के बाद शिमला और किन्नौर जिलों में तीन स्थानों पर एनएच-5 बंद हो गया था। बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के सभी संबंधित विभाग जैसे हिमाचल ट्रैफिक पुलिस, पर्यटक और रेलवे पुलिस शिमला जिले में सड़कों पर हो रहे अवरोधों के बारे में ट्विटर पर जानकारी साझा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
हिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
20 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
9 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
17 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
24 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
28 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
30 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines