Himachal Pradesh Snowfall : अगर आप बर्फबारी देखने के लिए शिमला या मनाली जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको निराश करने वाली खबर सामने आई है। जनवरी में मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भविष्यवाणी की है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार काफी कम हैं। इसका मुख्य कारण ग्लोबल पैटर्न को माना जा रहा है।
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट, शिमला (IMD) के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले 10 दिनों तक मौसम एकदम साफ रहने वाला है। राज्य के उत्तरी हिस्से जैसे चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले कई दिनों से बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही है, जिससे प्रदेशभर में शुष्क सर्दी बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें : Weather Update: यूपी समेत उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
लाहौल स्पीति में माइनस 15 डिग्री सेल्सियस है तापमान
डॉ. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि ठंड के मौसम में अटलांटिक महासागर से हवाएं भारत की ओर से आती हैं। जब पोल से ठंडी और ट्रॉपिक से गर्म हवाएं एक दूसरे से टकराती हैं तब पश्चिमी विक्षोभ बनता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही बारिश और बर्फबारी होती है। इस बार क्षेत्रफल का दबाव काफी कम है, इसलिए पोल की ओर से हवाएं भी कम आ रही हैं। इसके चलते प्रशांत महासागर में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं लाहौल स्पीति के सिस्सू में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस होने की वजह से झील जम गई।
ग्लोबल पैटर्न की वजह से नहीं हो रही बर्फबारी
अगर कोई व्यक्ति सर्दियों की छुट्टी बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश जाना चाहता है और वहां बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहता है तो इस बार ग्लोबल पैटर्न ने आपके प्लान पर पानी फेर दिया है। इस साल शिमला या मनाली के कुछ ही हिस्सों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines