Himachal Pradesh Road Accident: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने रौंद दिया। हादसे में बिहार के तीन और यूपी के दो मजदूरों समेत पांच की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हुए हैं। घायलों को धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से एक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
हाइवे पर पैदल जा रहे थे मजदूर
पुलिस के अनुसार, इनोवा कार सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। लेकिन पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहड़ी के पास कार ने हाइवे किनारे पैदल चल रहे 9 मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों को रौंदने के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
आसपास के लोगों ने हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को धर्मपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1633026463870902272?s=20
हादसे में इनकी गई जान
गुड्डू यादव निवासी चंपारण, बिहार।
राजा वर्मा, चंपारण, बिहार।
निप्पू निषद निवासी वार्ड सात, चंपारण, बिहार।
मोतीलाल यादव, इनर पट्टी, कुशीनगर, यूपी
सन्नी देवल निवासी बिंटोली कोइनी, कुशीनगर, यूपी
हादसे में ये हुए घायल
महेश राजभर निवासी गाजिया तमकुहीराज, कुशीनगर, यूपी
बाबू दीन निवासी डूंगरी पश्चिमी चंपारण, बिहार
आदित्या निवासी बैंकुंठपुर कोठी, डाकघर दुदही, कुशीनगर, यूपी
अर्जुन राजभर निवासी अनाहरी बॉडी, डाकघर कुबेरस्थान, कुशीनगर, यूपी।
ओवरस्पीड के चलते हुआ हादसा
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि हादसे में पांच की मौत हुई है। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे की वजह ओवरस्पीड बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- 2025 तक राज्य में दौड़ेंगे सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक वाहन
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
19 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
24 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
27 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
28 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
33 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines