Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज एक बस हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस सड़क से उतर कर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार किया गया। हादसा जिले के कलखर क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया।
मंडी रेफर किए गए गंभीर घायल
लोगों और पुलिस कर्मियों ने बस से लोगों को निकालकर सड़क पर पहुंचाया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा भारी बारिश के कारण बैलेंस बिगड़ने से हुआ। भारी बारिश के चलते बचाव अभियान में भी दिक्कत आई। हालांकि अभी हादसा होने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता में उतारा गया सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा विमान
जांच में पता चलेंगे हादसे के कारण
DSP सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे के समय बस में करीब 30 लोग सवार थे, जो बस में यात्रियों के बैठने की क्षमता से ज्यादा थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की खराब स्थिति है। ड्राइवर की लापरवाही भी हादसे की वजह बनी। ज्यादा पैसे के लालच में उसने ज्यादा यात्रियों को बस में बैठा लिया, जबकि उसे पता था कि मौसम खराब है और प्रदेश की सड़कें पथरीली हैं। सड़क पर फिसलन होने से बस का बैलेंस बिगड़ गया।
बस खाई में गिर गई और खाई में गिरते ही बस पलट गई और लोग उसके नीचे दब गए। ड्राइवर भी बस के अंदर ही फंस गया था, जिसे निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई थी। हादसा होने की सही वजह जांच रिपोर्ट में ही सामने आई है।
यह भी पढ़ें:250 हज यात्रियों के प्लेन के पहिए में लगी आग, चिंगारी और धुंआ देखकर लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
3 hrs agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
1 day agoVIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
6 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
15 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
16 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
16 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
17 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines