हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार (30 मार्च) शाम को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा शाम करीब 5 बजे मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास हुआ। तेज हवाओं के कारण यहां कई गाड़ियों पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें कई लोग दब गए हैं। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। कुल्लू एसपी ने हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
मृतकों और घायलों को दी गई अनुग्रह राशि
कुल्लू के तहसीलदार हरिचंद यादव ने बताया कि ‘यह घटना मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास हुई, जहां एक पेड़ उखड़ गया था। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। घायलों को 10,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है। मृतकों के परिवार को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।’
घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
अचानक हुई लैंड स्लाइड के बाद पहाड़ी से सरकते हुए मलबा आकर पेड़ से टकराया और झटके के साथ पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में वहां बैठे लोग आ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कूल्लू विकास शुक्ला मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मौके पर मौजूद एक रेहड़ी संचालक, एक सूमो में सवार दो लोग और तीन पर्यटक दब गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। अश्वनी कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो आया सामने
यह घटना कुल्लू के मणिकर्ण में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस घटना के एक वीडियो में पहाड़ के बगल में खाने के स्टॉल के पास खड़े वाहन दिखाई दे रहे हैं। अचानक पेड़ की टहनियां उन पर गिर गईं, जिससे वाहन कुचल गए और एक व्यक्ति को रोते हुए और एक कार पर गिरे पेड़ के पास खड़े होकर ‘मां’ और ‘चले गए, चले गए’ कहते हुए सुना जा सकता है। उसी वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसकी शर्ट पर खून के धब्बे लगे हैं। बता दें कि मणिकर्ण 1,829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और कुल्लू से लगभग 40 किमी दूर है।
मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले दी थी चेतावनी
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने गुरुवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines