Himachal Pradesh Flood (रमन झा) : हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही हुई है। एक आकलन के मुताबिक इससे राज्य को अबतक करीब 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और दस हजार करोड़ का राहत पैकेज दे। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर अब तक सिर्फ 200 करोड़ रुपये की सहायता मिली है जो इस भारी नुकसान को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा के समान साबित हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश पर टूटा है कुदरत का कहर
मीडिया से बातचीत के दौरान राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में विध्वंसकारी बारिश से भारी तबाही हुई है। हिमाचल के इतिहास में ऐसी भयानक तबाही आज तक नहीं हुई है। राज्य में अब तक 330 जानें जा चुकी हैं और 12,000 घर तबाह हो चुके हैं। तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
राज्य में जोरों पर राहत और बचाव कार्य
बड़े-बड़े हाईवे पानी में बह गए हैं। करीब 75 हजार पर्यटक और 17 हजार गाड़ियां फंसी थीं, जिन्हें हिमाचल सरकार ने 48 घंटे में सुरक्षित निकाल लिया। 4,500 मीटर की ऊंचाई पर फंसे 350 पर्यटकों को हिमाचल सरकार ने सुरक्षित निकाला। पूरी-पूरी रात सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रियों समेत अधिकारी एवं कर्मचारी बारिश में जुटे रहे और लोगों को सुरक्षित निकाला।
अभी भी राज्य में जारी है आसमानी आफत
राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल सरकार अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले सात से 15 जुलाई तक बारिश हुई। उसके बाद 10 से 14 अगस्त के बीच बारिश हुई, जो अभी भी चल रही है। ऊपरी हिमाचल बचा हुआ था, मगर ऊपरी हिमाचल में भी बारिश और बादल फटने से भयानक तबाही आ गई है। सेब का सीजन चल रहा है, किसानों की बागवानी की फसल तैयार है, लेकिन उसको लाने के लिए रास्ते नहीं हैं।
हिमाचल की विपत्ति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार
राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि वो हिमाचल प्रदेश की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। जिस तरह से केदारनाथ में तबाही हुई थी और भुज में भूकंप आया था, उसी तर्ज पर केंद्र सरकार को हिमाचल में भी राहत पैकेज देना चाहिए। सरकार ने अभी तक सिर्फ 200 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन हम 10 हजार करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध है कि वह सांसद निधि से भी पैसे देने की छूट दें, अभी तक छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटका और हरियाणा राज्यों ने आर्थिक सहायता दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बारिश से हाहाकार; अब तक 242 लोगों की मौत, स्कूल-काॅलेज बंद, IMD ने जारी की बाढ़ की चेतावनी
राज्य में पुनर्निर्माण का कार्य जल्दी शुरू करने की जरूरत
हिमाचल के लिए देश के सभी राज्यों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से भी आग्रह है कि वो सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्दी से जल्दी शुरू कराएं। वह देश के सभी लोगों से भी अपील करते हैं कि सभी हिमाचल के लिए मदद करें।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines