Himachal Pradesh Crisis : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट दे दिया था। इसके बाद स्पीकर ने सभी बागी विधायकों को निलंबित कर दिया। अब 6 बागी विधायकों समेत कुल 11 विधायक शनिवार को भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड पहुंच गए। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है।
हिमाचल में कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। एक बस से सभी विधायक शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश के ताज होटल पहुंचे। यह बस हरियाणा की नंबर प्लेट की थी। सुक्खू सरकार की पकड़ से 6 बागी विधायक, 3 निर्दलीय विधायक समेत 11 एमएलए दूर हैं। इन विधायकों के ऋषिकेश पहुंचने पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह भी पढे़ं : क्या हिमाचल में बागी विधायकों का निष्कासन होगा रद्द? स्पीकर ने कर दिया साफ
पंचकूला से उत्तराखंड पहुंचे विधायक
ये सारे विधायक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचकूला से उत्तराखंड पहुंचे। इसे लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की और राज्य की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उनकी रिपोर्ट सौंपने के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की हलचल बढ़ गई है। इससे पहले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच विधायकों को रखा गया है। क्या ऐसे ही लोकतंत्र मजबूत रहेगा? खरीद-फरोख्त से लोकतंत्र कमजोर होगा।
कहां ठहराए गए हैं विधायक
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश से करीब 30 किमी दूर ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर स्थित ताज होटल में विधायकों को ठहराया गया है। राज्य की पुलिस अलर्ट मोड पर है। सूत्रों से खबर आ रही है कि किसी को विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं है।
यह भी पढे़ं : दो दिन के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट टला, मुख्यमंत्री के नाम पर संशय खत्म
सुप्रीम कोर्ट में 11 मार्च को होगी सुनवाई
वहीं, कांग्रेस के बागी विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के निलंबन फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इस मामले में 11 मार्च को सुनवाई होगी। यह भी कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद विधायक आगे का कदम उठाएंगे।
संबंधित खबरें
हिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
17 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
23 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
29 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines