Earthquake: हिमाचल प्रदेश में एक तरफ बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगह पर बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन सब घटनाओं के बीच प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह 4:39 बजे 4.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके पहले कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.7 तीव्रता रही। पाकिस्तान में भूकंप के झटके बुधवार तड़के 2 बजकर 28 मिनट पर आए।
एक घंटे में 2 बार भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के चंबा में 20 अगस्त 2025 के तड़के 2 भूकंप के झटके आए। लोग भूकंप के झटकों से नींद में सोए लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। पहला भूकंप का झटका 3 बजकर 27 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। वहीं, दूसरा झटका 4:39 बजे महसूस किया गया। ये झटका पहले वाले के मुकाबले तेज रहा, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। एक भूकंप का केंद्र चंबा ही रहा।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में भूकंप के झटके, धर्मशाला में रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
पाकिस्तान में भूकंप के झटके
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 3.7 रही। इस भूकंप की गहराई 170 किलोमीटर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके एक दिन पहले भी पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके आए। मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: 4.9 तीव्रता के भूकंप से कांपा अफगानिस्तान, जापान और इंडोनेशिया में महसूस हुए झटके
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
23 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines