हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himachal Pradesh: मंडी में सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 5 की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के मसेरन इलाके खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने बचाव कार्य में जुट गई है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की मंडी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बस के खाई में गिरने से हुआ है। इस मामले में प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया है। वहीं, सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

कब हुआ हादसा? 

यह हादसा सुबह के समय मंडी के मसरेन मोड़ पर हुआ। खबर के मुताबिक, बस मोड़ से अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां के स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल लोगों को बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में 3 महिलाओं की मोत हो चुकी है और 2 लोगों की भी मौत हुई है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टला बड़ा हादसा, बची सैकड़ों यात्रियों की जान! ब्रिज पर पहुंची ट्रेन, ढह गई पुल की नींव, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola