Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश अपने नए सीएम के शपथ लेने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद सीएम के गद्दी पर कौन बैठेगा यह आने वाला समय ही बताएगा। इससे पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने आपस में एक अहम बैठक की।
प्रदेश में राजनीतिक उठापटक के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के अन्य पार्टी नेता आपस में मिले। विधायक दल की बैठक से पहले इन नेताओं का आपस में मिलना और एक-दूसरे से बातचीत करना कई मायने रखता है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में हाईकमान का क्या फैसला होगा, प्रदेश व पार्टी के लिए क्या बेहतर होगा। किस नाम पर पार्टी नेताओं की सहमति होगी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
सुबह यह हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह का घटनाक्रम है कि प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी नेता राजिंदर राणा दौड़ में हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की दावेदारी इसलिए खत्म मानी जा रही है क्योंकि हिमाचल प्रदेश चीफ के समर्थकों ने उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के सामने नारेबाजी की थी।
समर्थकों ने नारे लगाए
बता दें शुक्रवार को प्रतिभा सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस शिमला मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे थे। कांग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केवल तीन नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और राजिंदर राणा हैं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
19 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
24 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
27 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
28 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
33 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines