Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार देर रात करेरी झील में फंसे 26 पर्यटकों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और मैक्लोडगंज पुलिस ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सभी पर्यटक यहां फंस गए थे।
कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि रविवार रात 10 बजे मैक्लोडगंज पुलिस ने भारी बारिश के कारण करेरी झील क्षेत्र में फंसे लगभग 26 लोगों को बचाया। इसी तरह की सूचना भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी मिली थी और रविवार रात को भी वहां से कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया था।
https://twitter.com/ANI/status/1670630601949609986
कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि रविवार रात करीब 10 बजे करेरी झील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण फंसे करीब 26 लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्होंने सोमवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमें भागसुनाग-नड्डी ट्रेक से भी यही जानकारी मिली और रविवार शाम को भी कुछ लोगों को वहां से बचाया गया।
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में चतरू और डोर्नो नाला क्षेत्रों के बीच भूस्खलन की सूचना मिली थी। एचपी-स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की रिपोर्ट में कहा गया है, “डीईओसी लाहौल स्पीति ने चतरू और दोर्नी नाला, सब डिवीजन लाहौल, जिला लाहौल स्पीति के बीच भूस्खलन की घटना की सूचना दी है।”
गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूस्खलन के कारण NH-505 अवरुद्ध हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि सड़क को दोबारा सुचारू करने में करीब 10 घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि एनएच-505 (सामदू-काजा-ग्रम्फू) मार्ग भी जाम हो गया था जिसकी मरम्मत में करीब 12 घंटे लग गए थे।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 day agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
18 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
22 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
23 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
26 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
27 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
32 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines