(राजेश शर्मा)
हिमाचल प्रदेश के मंडी के ब्लह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमले किया. इस दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालात को देखते हुए ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को मौके पर मार गिराया. जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सुबह-सुबह बल्ह क्षेत्र के चंडयाल, भडयाल और मलवाणा गांव में लोगों पर हमला किया और मलवाणा गांव में तेंदुए ने 40 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह मंडी शहर में रह रहा था और रिश्तेदारों से मिलने गांव आया हुआ था. हमले में घायल लोगों में साहिब सिंह (निवासी बिहार), दीनानाथ,
चंपा देवी, जनित और रेखा देवी (सभी निवासी भडयाल/मलवाणा) शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. अपनी सुरक्षा के लिए ग्रामीण हाथों में डंडे और हथियार लेकर घरों से बाहर निकल आए. इसी दौरान तेंदुए ने दोबारा हमला करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे मार गिराया. तेंदुए के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं. प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है. सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
उधर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
2 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
5 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
6 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
11 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines