Himachal Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में मानसून के बादल खूब बरस रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है और तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिन हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए आज 26 अगस्त दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर में स्कूल बंद रखे गए हैं।
हिमाचल में कैसे हैं हालात?
बता दें कि मनाली में भारी बारिश के चलते बीती रात चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर ब्लॉक हो गया। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ते के कारण पानी आलू ग्राउंड तक पहुंच गया, जिससे आलू ग्राउंड, वॉल्वो बस स्टैंड, ग्रीन टैक्स बैरियर डूब गए। बाहंग क्षेत्र के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। मनाली के बाहंग में कुछ दुकानें, एक होटल और घर नदी में बह गए हैं। मंडी जिले के बालोचौकी में बीती रात 2 मकान जमींदोज हो गए। इसलिए इलाके में एहतियातन 9 असुरक्षित घर खाली करवा दिए गए हैं।
पिछले 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते मनाली-लेह नेशनल हाईवे-3 समाहण के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं ओल्ड मनाली से बुरुआ सड़क संपर्क मार्ग भी टूट गया है। लगातार भारी बारिश के चलते हिमाचल में बहने वाली ब्यास नदियां और नाले उफान पर बह रहे हैं। कई जगहों पर भूस्खलन होने से सड़कें डैमेज हैं। भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील खतरे के निशान से ऊपर 1680 फीट तक बह रही है। भाखड़ा बांध खतरे के निशान से 9 फीट कम हैं। आज भाखड़ा बांध का जलस्तर 1670.70 फीट दर्ज हुआ।
आगे कैसा रहने वाला है मौसम?
IMD के अनुसार, अगले 7 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद अगले 4 दिन हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 48 घंटे में हिमाचल प्रदेश में 7 राज्यों मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। चंबा और कांगड़ा के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है।
बारिश से हो चुका इतना नुकसान
बता दें कि 20 जून से 25 अगस्त तक हिमाचल में बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों में 306 लोगों की मौत हो चुकी है। 239428 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। 25755 पक्षी और 1843 पशु मारे जा चुके हैं। 3372 लाख रुपये की प्राइवेट प्रॉपर्टी का नुकसान हो चुका है। 2743 लाख रुपये की फसलें तबाह हो चुकी हैं। 199 आपदाएं हो चुकी हैं, जिनमें सबसे ज्यादा घटनाएं कुल्लू और लाहौल स्पीति में रिकॉर्ड हुईं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
12 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
19 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
23 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
24 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
27 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
28 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
33 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines