Heavy Rain 2023: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार-सोमवार से लगातार जारी बारिश के बाद अभी खतरा टला नहीं है। बारिश के कारण दोनों पहाड़ी राज्यों में अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार रात हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। इसमें कहा गया है कि आगामी 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए काफी भारी हैं।
रेल अलर्ट के बाद भी अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। अभी तक दोनों राज्यों में राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि आईएमडी की ओर से कहा गया है कि ‘रेड अलर्ट’ के बाद कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन ऑरेंज अलर्ट फिर भी जारी रहेगा।
हिमाचल में भारी नुकसान
भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, बादल फटने और लगातार मूसलाधार बारिश के कारण लोगों की जान जा रही है। संपत्तियों को भारी नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं, बुनियादी ढांचे भी नष्ट हो रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में फ्लैश फ्लड के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ था।
तबाही के बाद नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक साधारण समारोह है। उन्होंने बताया कि राज्य में आई आपदा के मद्देनजर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया गया। सीएम सुक्खू ने कहा कि सोमवार को राज्य में बारिश, भूस्खलन और बारिश के कारण 55 लोगों की मौत हो गई है।
मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या
उन्होंने कहा कि राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। संपत्तियों को नुकसान के बाद उनके जीर्णोद्धार का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने बताया कि हम फंसे हुए लोगों को बचाने पर काम कर रहे हैं। चंडीगढ़-शिमला 4-लेन राजमार्ग समेत अन्य मुख्य सड़कें खोली गईं है।
शिमला में दो स्थानों से 14 शव बरामद
रिपोर्ट में बताया गया है कि हिमाचल के शिमला में दो भूस्खलन स्थलों से अभी तक 14 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि भूस्खलन के कारण आए मलबे में अभी और लोग भी फंसे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले मंडी जिले में भी भूस्खलन हुआ था, जहां 24 लोग मरे थे।
नाइट लाइफ कैंप में भूस्खलन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नाइट लाइफ पैराडाइज कैंप में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के फंसे होने का डर है। एसडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि सोमवार रात को किसी सख्स ने पौड़ी पुलिस को बताया था कि मोहनचट्टी क्षेत्र के गांव जोगियाना में भारी बारिश हुई थी, जिसकी चपेट में नाइट लाइफ कैंप आ गया।
इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
उधर, आईएमडी की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को देशभर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग लापता हैं।
महिला और उसके दो बच्चे बहे
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के बैराज लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर वन विभाग गेस्ट हाउस के पास बरसाती नाले में एक महिला और उसके बेटा-बेटी बह गए। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि 14 साल की बेटी का बरामद कर लिया गया है।
लैंडस्लाइड में बह गया हाईवे
मंगलवार को भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में भूस्खलन हो गया। इसके कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा बह गया। हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध है। चमोली की स्थानीय पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बद्रीनाथ के लिए न जाएं। पीपलकोटी में ही रुकें।
इनपुटः निशा कुमार, ऋषिकेश
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
27 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines