Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार रात कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को है। इधर, कांग्रेस ने अपने विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है वहीं, दिल्ली में इस समय बीजेपी की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश चुनावों को लेकर बैठक हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।
इससे पहले हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का स्वागत करती है। पार्टी पहले से ही इस चुनाव की तैयारी कर रही थी। हमारी आधी तैयारियां पहले से ही खत्म हो चुकी हैं और आगे की तैयारियां जारी हैं। राजीव शुक्ला ने आगे कहा था कि सोलन में प्रियंका गांधी की जबर्दस्त रैली हुई है और वह पूरे हिमाचल में प्रचार करेंगी। हमें उम्मीद है कि प्रदेश में हम दो तिहाई बहुमत से विजयी होंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
16 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines