Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दुखद हादसा सामने आया है. यहां की विख्यात बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से कनाडा रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला पायलट ने उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान पायलट धर्मशाला की धौलाधार पर्वत रेंज की त्रिउंड साइट पर पहुंच गई. जहां क्रैश लैंडिंग होने के कारण महिला पायलट की जान चली गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
18 अक्टूबर को महिला पायलट ने भरी थी उड़ान
जिला कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बीड़ बिलिंग से 18 अक्टूबर को महिला पायलट ने उड़ान भरी थी. यह महिला पायलट सोलो फ्लाइंग करते हुए धौलाधार पर्वत के ऊपर पहुंच गई. जहां इस महिला पायलट की क्रैश लैंडिंग होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यह महिला काफी समय से अपने साथी के साथ बीड़ में रह रही थी. यह पहले भी बीड़ बिलिंग से टेकऑफ कर चुकी थी. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने टीम बना कर इस महिला की तलाश शुरू की.
हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला शव
एएसपी ने बताया कि जिस जगह पर महिला का शव मिला था. वहां से शव निकलने में रेसक्यू टीम को काफी दिक्कत हो रही थी. बाद में हैलीकॉप्टर की मदद से शव को धौलाधार की पर्वत से निकलकर कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुचाया गया. उसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. उन्होंने बताया उस महिला के साथी को भी हादसे की सूचना दे दी गई थी. साथ ही कनाडा एम्बेसी को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का अंतिम संस्कार बीड़ बिलिंग में कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष के भाई को किया गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
27 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines