हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी एक बस पर पहाड़ से खिसककर पत्थर आ गिरा. यात्री इसकी चपेट में आ गए हैं. कई लोग बस में फंसे हुए हैं. राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा बल्लू पुल के पास हुआ, पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर नीचे गिरकर एक निजी बस पर गिरे. बस मलबे के नीचे दब गई और यात्री उसमें फंस गए. शुरूआती जानकारी के अनुसार बस में 30 लोग सवार थे. बरठीं के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से बस पर मलबा आकर गिरा. पूरी बस मलबे में समा गई. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है.
बिलासपुर के डीसी राहुल कुमार ने न्यूज24 को बताया है कि बिलासपुर भूस्खलन की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है 3 लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कैसे हुआ बस हादसा? बुलाई गई जेसीबी, तस्वीरें और वीडियो आए सामने
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्ति किया है.
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
1 day agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
8 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
12 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
13 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
16 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
17 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
22 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
27 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
31 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines