हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन ने चक्का जाम करने की कोशिश की. इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की नोकझोंक भी हो गई. जिस वक्त प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने की कोशिश की उस वक्त DSP अमित ठाकुर के साथ भी प्रदर्शनकारियों की बहस हुई. अमित ठाकुर में प्रदर्शनकारियों से कहा कि अगर उन्होंने आवाज ऊंची की, तो उनकी धड़कनें रुक जाएंगी.
इसी तरह SDM ओशिन शर्मा भी उन्हें न ‘बुद्धु’ न समझने की बात कहते हुए सुनी जा रही हैं. आरोप है कि प्रदर्शन में कुछ लोग धारदार हथियार लेकर आए थे. ऐसे में अब दिव्यांगों के साथ आला अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े होने लगे है. ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन के सदस्य राजेश ठाकुर ने मांगें न मानने की स्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दरवाजे के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी है.
ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन के सदस्य राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है. गुरुवार को इस मामले में अदालत में भी सुनवाई होनी है . राज्य सरकार अगर उनकी बात नहीं मानी, तो वे मुख्यमंत्री के दफ़्तर के बाहर ही आत्मदाह कर लेंगे. उन्होंने कहा कि बार बार वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल रहा है. आंदोलन को दो साल और 40 दिन का वक्त हो चुका है. सरकार बार-बार उन्हें झूठे वादे कर रही है.
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
9 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
16 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
20 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
21 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
24 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
25 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
30 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
35 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines