शिमला: हिमाचल प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसै तमाम पार्टियों द्वारा कई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों के लिए 10 गारंटी देने का ऐलान किया है जिसे सरकार बनते ही पूरा कर दिया जाएगा। राजधानी शिमला स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को ये घोषणाएं की गई।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा। पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के साथ किसानों-बागवनों को फलों की कीमत तय करने अधिकार दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, लंबे समय से थीं बीमार
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने समेत ये हैं कांग्रेस की 10 गारंटी
कांग्रेस द्वारा लोगों के लिए कई बेहतरीन घोषणाएं की गई है। इनमें पहली घोषणा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की करी गई है। वहीं पार्टी द्वारा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का भी ऐलान किया गया है। इसके अलावा 300 युनिट फ्री बिजली देने, युवाओं को 5 लाख रोजगार देने, बागवानों को अपनी फसल की कीमत खुद तय करने समेत कई ऐलान किए गए हैं। वहीं बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हर जिले में 4 अंग्रेजी स्कूल खोलने का भी ऐलान किया गया है।
अभी पढ़ें – कर्नाटक के मंत्री आनंद सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, पूरे परिवार को दी थी जलाने की धमकी
इसके अलावा इन घोषणाओं में छत्तीसगढ़ मॉडल की भी झलक देखने को मिल रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की ही तरह 2 रुपए प्रति किलो में गाय का गोबर खरीदने का ऐलान किया गया है। वहीं गाय- भैंस चालकों से भी 10 रुपए प्रति लीटर में दूध खरीदने की गारंटी दी गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
7 mins agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
1 hr ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
3 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines