Sanjay Raut on ED CBI Raid: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने ED और CBI की हालिया कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। संजय राउत ने जांच एजेंसियों की कार्रवाई की तुलना अल-कायदा और तालिबान की कार्रवाई से की और कहा कि जिस तरह तालिबानी और अलकायदा अपने विरोधियों पर हमले के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह भाजपा सीबीआई और ईडी का उपयोग विपक्ष के लिए कर रही है।
राउत ने आरोप लगाया कि जिस तरह से वे [केंद्र सरकार] अपने विरोधियों के खिलाफ ईडी-सीबीआई के छापे का इस्तेमाल कर हमें आतंकित करते हैं, वह लोकतांत्रिक नहीं बल्कि फासीवाद से अधिक है। बता दें कि एक दिन पहले यानी की 5 मार्च को विपक्षी पार्टियों के 9 नेताओं पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।
राउत बोले- विपक्षी नेताओं को पत्र लिखने की जरूरत नहीं थी
विपक्ष के नेताओं की ओर से पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर संजय राउत ने कहा कि पत्र लिखने की जरूरत नहीं थी क्योंकि पीएम मोदी को पहले से ही इस सब की जानकारी थी। राउत ने आरोप लगाया कि ये छापेमारी उनके (पीएम मोदी के) आदेश पर हो रहे हैं।
रविवार को नेताओं ने पत्र में लिखा था कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ मामलों को दर्ज करने या फिर उन्हें गिरफ्तार करने का समय चुनावों की तारीखों के आसपास होता है जिससे ये स्पष्ट है कि ये कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विपक्षी नेताओं में बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव, जेकेएनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, एआईटीसी प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल हैं। पत्र में कांग्रेस, जेडीएस, जेडी (यू) और सीपीआई (एम) से कोई प्रतिनिधित्व नहीं था।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines