दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद राम रहीम एक बार फिर पेरोल में बाहर आने वाला है। सूत्रों के अनुसार, राम रहीम को 50 दिन की पेरोल मिली है। वह आज शाम या फिर कल सुबह जेल से छूट सकता है। उम्मीद है कि राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में पेरोल की अवधि काटेगा। बता दें, राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।
राम रहीम अभी हाल में ही पेरोल पर छूटा था अब फिर उसे पेरोल मिल गई। आखिर किन नियमों के तहत बार-बार अस्थाई रिहा होता है राम रहीम। आइये पेरोल के बारे में क्या कहता है कानून…
पहले जानिए, क्या होता है पेरोल
जब सजा की अवधि पूरी ना हुई हो या सजा की अवधि समाप्त होने से पहले किसी व्यक्ति को अस्थाई रूप से जेल से रिहा किया जाए तो उसे पैरोल कहा जाता है। यह व्यक्ति के व्यवहार पर आधारित होती है। भारत में पेरोल दो तरह की होती है, कस्टडी पेरोल और रेगुलर पेरोल।
यह भी पढ़ें: 37 महीनों में 9 बार मिल चुकी पैरोल, आखिर Ram Rahim पर सरकार इतनी मेहरबान क्यों?
किन्हें मिल सकती है पैरोल
- असाधारण परिस्थितियों के अलावा, जिस अपराधी ने जेल में कम से कम एक वर्ष की सजा काट ली है।
- अपराधी का व्यवहार अच्छा होना चाहिए।
- अपराधी पैरोल की अवधि के दौरान किसी भी आपराधिक घटना में शामिल न हो।
- अपराधी पिछली रिहाई के वक्त किसी भी नियम और प्रतिबंध को न तोड़ा हो।
- पिछली पैरोल को कम से कम छह माह बीत गए हों।
कब-कब मिल सकती है पेरोल
- अगर परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी हो।
- परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाए।
- परिवार का कोई सदस्य किसी हादसे में घायल हो गया हो।
- परिवार में किसी की शादी हो।
- आरोपी की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया हो।
- कोई सरकारी काम अधूरा रह गया हो तो उसे पूरा करने के लिए।
- अपनी कोई संपत्ति बेचने के लिए भी अपराधी पेरोल पर आ सकता है।
- संतान प्राप्ति के लिए पत्नी की सहमति पर पेरोल मिल सकता है।
- अगर कैदी किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित हो, जिसका इलाज जेल के अस्पताल में संभव न हो।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल से पैरोल पर बाहर आए राम रहीम ने तलवार से काटा केक, फिर कही ये बात, देखें Video
उच्च न्यायालय ने पूछा था सवाल
उच्च न्यायालय ने हाल में ही हरियाणा सरकार से पूछा था कि इस प्रकार डेरा प्रमुख को बार-बार पेरोल देना विशेष सुविधा तो नहीं है। काफी संख्या में लोग जेलों में हैं, जो पैरोल का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें यह लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने कहा कि नियमों के तहत ही राम रहीम को पैरोल दी जा रही है। सरकार का कहना है कि जहां तक बाकी कैदियों का मामला है तो हर सबके मामलों पर विचार करने के बाद ही फैसला लिया जाता है। सरकार ने कोर्ट को कुछ अदालती फैसलों का हवाला देकर कहा कि राम रहीम हार्डकोर अपराधी नहीं है। ऐसे में उसे पैरोल दी जा सकती है।
चार साल में नौवीं पेरोल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम रहीम को चार वर्षों में नौवीं बार पेरोल दी गई है। आखिरी बार नवंबर 2023 में 21 दिनों के लिए उसे पेरोल मिली थी। चार साल में 184 दिनों वह पेरोल में रहा है। जेल मैनुअल के अनुसार, एक दोषी को साल भर में 70 दिन की पैरोल ही मिल सकती है।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
20 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines