हरियाणा के पानीपत में आवारा घोड़ों के हिंसक होने का एक बेहद डरावना मामला सामने आया है. शहर के सबसे पॉश इलाके सेक्टर-24 में पिछले सात दिनों से लावारिस घोड़ों ने तांडव मचा रखा है. इन बेकाबू घोड़ों ने अब तक 10 से ज्यादा लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया है. हालत यह है कि लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी खौफ खा रहे हैं और पूरा इलाका किसी डरावनी फिल्म के मंजर जैसा नजर आने लगा है.
आदमखोरों की तरह हमला कर रहे घोड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये घोड़े किसी हिंसक जानवर की तरह लोगों पर टूट रहे हैं. हमले इतने भयानक हैं कि घोड़ों ने न सिर्फ लोगों को काटा बल्कि उनके शरीर के अंगों को जबड़ों में भरकर हड्डियां तक चबा डालीं. एक पीड़ित के सीने को घोड़े ने इतनी बुरी तरह नोच लिया कि उसका बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा. घायलों में गिरिधर की हालत नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है, जबकि प्रशांत शर्मा और कपिल जैसे कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर बिस्तर पर हैं.
यह भी पढ़ें: मलेशिया में गूंजा ‘भारत माता की जय’, PM मोदी ने वहां रहने वाले भारतीयों को दिया खास तोहफा
प्रशासन की लापरवाही से भड़के लोग
सेक्टर के वीआईपी इलाके में इस तरह के हमलों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सेक्टर वासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. स्थानीय प्रधान कमल के नेतृत्व में लोगों ने चेतावनी दी है कि निगम की यह सुस्ती किसी की जान ले सकती है. लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर सुध लेने तक नहीं पहुंचे हैं.
निगम के घेराव की दी कड़ी चेतावनी
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर अगले 24 घंटों में इन घोड़ों को पकड़ा नहीं गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. रामेश्वर शर्मा फौजी और ईश्वर गोयल सहित कई गणमान्य लोगों ने मांग की है कि घोड़ों के मालिकों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए. यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो गुस्साए लोग नगर निगम कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे. फिलहाल पूरे सेक्टर में दहशत का माहौल बना हुआ है.
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
13 mins ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines