Panchkula: हरियाणा (Haryana) के पंचकुला (Panchkula) में रविवार को सीएम आवास (CM Residence) के सामने भारी संख्या में कर्मचारी (Haryana govt employees) इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने जमकर विरोध कर प्रदर्शन किया। भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। कर्मचारियों की मांग है कि उनकी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
70 हजार कर्मचारी सीएम आवास पर जुटे
पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रवक्ता प्रवीण देशवाल ने बताया कि यहां करीब 70,000 कर्मचारी विरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। जबकि भाजपा सरकार कर्मचारियों से बात नहीं करती है। हम अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1627263398944849921
पुरानी पेंशन बहाली की है मांग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री के आवास के पास धरना दे रहा है। सुरक्षा को देखते हुए यहां भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1627259222714109953
वाटर कैनन और आसू गैस के गोले दागे
एएनआई के मुताबिक पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों के सख्त तेवरों को देखते हुए पुलिस ने इन कर्मचारियों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। एएनआई के अनुसार हजारों की संख्या में कर्मचारी अभी भी सीएम आवास के पास जमे हुए हैं।
कर्मचारी बोले- उनकी एनपीएस में कोई रूचि नहीं
बता दें कि 2006 के बाद राज्य के विभिन्न विभागों में तैनात हुए 1.74 लाख कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे इस मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई करेंगे। कर्मचारी संघ की मानें तो उन्हें केंद्र की एनपीएस स्कीम में कोई रूचि नहीं है। हरियाणा में 20 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस सदन में ओपीएस का मुद्दा उठाएगी।
बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना
इस मामले को लेकर हरियाणा में अब राजनीति भी चरम पर है। हरियाणा कांग्रेस सदन में ओपीएस की मांग का मुद्दा उठाएगी। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2024 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर ओपीएस को लागू किए जाने की घोषणा कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines