Nuh Violence, नूंह: हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस बंद कर दिए जाने की नौबत आ गई। दरअसल, हिंदू संगठनों की तरफ से 28 अगस्त को एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के चलते पुलिस प्रशासन इस बार कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहता। इसी के चलते 25 अगस्त से 29 अगस्त तक लोग सिर्फ कॉलिंग कर सकेंगे।
-
31 जुलाई को नूंह के नल्हेश्वर मंदिर के बाहर ब्रज मंडल यात्रा के विरोध में भड़क गई थी हिंसा; जा चुकी होमगार्ड के दो जवानों और एक मौलवी समेत कुल 6 लोगों की जान
-
अब विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों की तरफ से अधूरी ब्रज मंडल यात्रा को 28 अगस्त से फिर से शुरू करने का किया गया है ऐलान
बताते चलें कि 31 जुलाई को नूंह के नल्हेश्वर मंदिर के बाहर उस वक्त हालात बेहद हिंसक हो गए थे, गोरक्षक मोनू मानेसर के आह्वान पर हिंदू संगठनों की तरफ से ब्रज मंडल यात्रा निकाली जानी थी और इसका विरोध हुआ था। उस हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों और एक मौलवी समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी। हालात पर काबू पाने की कोशिश में प्रशासन की तरफ से 13 दिन तक यहां इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Madurai Train Fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग से 10 की मौत; 20 घायल
इस मामले में भड़काऊ बयान के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कथित गोरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों की तरफ से अधूरी ब्रज मंडल यात्रा को 28 अगस्त से फिर से शुरू करने का फैसला कर डाला। हालांकि हिंदू संगठनों की ब्रज मंडल यात्रा दोबारा निकालने की मांग को प्रशासन ने इनकार भी कर दिया है।
31 जुलाई की हिंसा के आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल
दूसरी ओर बड़ी बात यह भी है कि अभी तक पिछली हिंसा के सभी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। पुलिस उनकी धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं, इसी बीच पुलिस जब वसीम नामक एक आरोपी को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई की हिंसा में पुलिस जवानों से हथियार छीनकर गोलियां चलाने के आरोपी वसीम से फिलहाल पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
5 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines