Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकालने के दौरान भड़की हिंसा देखते ही देखते आसपास के जिलों में फैल गई। पुलिस ने इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। रविवार को नूंह के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत पंवार ने स्थिति पर अपडेट दिया।
स्थिति अब सामान्य
उन्होंने कहा- स्थिति अब सामान्य है। एसपी और मैंने दोनों समुदायों के साथ मीटिंग की। हमने उनसे यह आश्वासन देने की भी अपील की है कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना नहीं होगी। पंवार ने आगे कहा- अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चल रहा है और यह जारी रहेगा। ये कार्रवाई किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं की जा रही है। हमारा मकसद शांति स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि 84 कोस की परिक्रमा सौहार्दपूर्ण तरीके से चल रही है। हमने दोनों समुदायों के लोगों से अपील की है कि आपके बड़े-बुजुर्ग बैठकर इस समस्या का हल निकालें। गिले-शिकवे भी दूर किए जाएं।
दंगा प्रभावित क्षेत्रों का हाल हृदय विदारक: मौलाना अरशद मदनी
वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उसका विश्लेषण करने के लिए नूंह, मेवात और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया गया है। दंगा प्रभावित क्षेत्रों का हाल बहुत ही हृदय विदारक है और यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि दंगा सुनियोजित था। इसमें पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है, इसके कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
53 mins agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines