Sant Ram Rahim Parole: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत राम रहीम की पेरोल और अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की। बुधवार को सोनीपत शहर में बीजेपी प्रत्याशी निखिल मदान के समर्थन में आयोजित रोड शो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसे पेरोल देनी है? किस को नहीं? (संत राम रहीम) ये सरकार का नहीं, बल्कि कोर्ट का निर्णय होता है।
पेरोल देने का निर्णय कोर्ट करती है
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह राम रहीम के मुद्दे को उछाल रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस को कोर्ट के नियमों के बारे में पूरी तरह जानकारी ही नहीं है, उसे इस बारे में पहले पता कर लेना चाहिए कि सरकार पेरोल पर ऑर्डर नहीं करती।
ये भी पढ़ें: ‘वोट दे देंगे, बस ये पानी पीकर दिखा दो…’, नेताओं से क्यों डिमांड कर रहे इस गांव के लोग? वीडियो वायरल
कांग्रेस की निकल चुकी है हवा
प्रचार के अनुसार कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीमए ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हवा निकल चुकी है, उनके पास अब आम जनता का समर्थन नहीं है, वह जनता का विश्वास खो बैठे हैं। उन्हें (राहुल गांधी) सड़कों पर रहना पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने भी लोगों को सड़कों पर लाने का काम किया है।
तीसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी
नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने लोगों से सोनीपत शहर से बीजेपी प्रत्याशी निखिल मदान के पक्ष में वोट करने की अपील की। बता दें हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें: HOT सीट कलायत… जाट चेहरों में मुकाबला, अपनों की बगावत; नाराजगी और सहानुभूति ने बदले समीकरण
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
9 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines