Nafe Singh Rathee Death Reason : हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष और बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोलियों से भून दिया गया। इस हमले में पूर्व विधायक नफे सिंह और एक सुरक्षा कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले डॉक्टर ने प्राथमिक जांच कर पूर्व विधायक की मौत की वजह बताई।
झज्जर जिले के बहदुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी में बैठे राठी समेत चारों लोगों को ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और एक सुरक्षा कर्मी को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढे़ं : फॉर्च्यूनर को छेद कर घुसीं 20 से ज्यादा गोलियां, नफे सिंह राठी की हत्या के बाद के Video आए सामने
अधिक खून बह जाने से पूर्व विधायक की हुई मौत
झज्जर जिले में स्थित ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि चार लोगों को गोली लगी थीं, जिन्हें आज शाम को अस्पताल लाया गया। अधिक खून बहने की वजह से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और जयकिशन की पहले ही मौत हो चुकी थी। फिर हमने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। अन्य दो लोगों को कंधे, जांघ और सीने के बाएं तरफ गोलियां लगी हैं, इसलिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढे़ं : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या, हमलावरों ने गोलियों से भूना
गर्दन, पीठ, कंधे और जांघ में लगीं गोलियां
डॉक्टर ने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर मल्टीपल फायरिंग हुई थी। उनके गर्दन, पीठ, कंधे और जांघ में गोलियां लगी थीं। शरीर में हुए घाव को देखकर पता चलता है कि गोली लगने से उनकी नस फट गई और खून का रिसाव होने लगा, जिससे पूर्व विधायक को दिल का दौरा पड़ा और वे कोमा में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines