Nafe Singh Rathi Murder Case Latest Update: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में ताजा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने 2 शूटर्स गिरफ्तार किए हैं। दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने झज्जर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
मुखबिर की सूचना पर दोनों शूटरों को गोवा से दबोचा गया है। इनके नाम सौरव और आशीष हैं, जिनका कनेक्शन कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से बताया जा रहा है। दोनों शूटर्स दिल्ली के नांगलोई निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में थे।
4 हत्यारोपियों की पहचान कर चुकी पुलिस
झज्जर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नफे सिंह राठी की गत 26 फरवरी को सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 हत्यारोपियों की पहचान कर ली हे। इनके नाम आशीष उर्फ बाबा निवासी नांगलोई, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान निवासी नारनौल, अतुल निवासी नजफगढ़ शामिल हैं।
चौथे आरोपी की पहचान अभी पब्लिक नहीं की जाएगी। वहीं 3 आरोपियों का सुराग देने वालों को पुलिस एक-एक लाख का इनाम देगी। इनके अलावा 2 और शूटर पुलिस के हाथ लगे हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद हो चुकी है। पुलिस को 6 हत्यारोपियों की तलाश है, जिनमें से 5 की शिनाख्त हो गई है।
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में नफे सिंह की जान चली गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है, जो इस समय लंदन में बैठा है। मर्डर केस सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार के आदेश पर SIT गठित की गई है। CBI भी केस की जांच कर रही है। हरियाणा और दिल्ली की पुलिस मिलकर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। CIA, SIT, 2 DSP, CBI के अलावा 5 पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही हैं।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
8 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines