IPS Suicide Case Update: हरियाणा के वरिष्ठ IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने मामले में आरोपी DGP शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है. वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने DGP कपूर समेत उन सभी अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखकर पूरन कुमार ने खुद को गोली मार ली थी, लेकिन उनकी पत्नी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं, इसलिए उन्होंने 8 दिन बाद भी पति का पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिस वजह से उनका अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़ें: IPS पूरन कुमार का लैपटॉप खोलेगा कई राज, 6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम के लिए परिवार का इनकार
राहुल गांधी आज परिवार से मिले
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ आए और घर जाकर वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि दी. उनकी पत्नी पी अमनीत कुमार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की. विपक्षी दल के कई नेता भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं. वहीं मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष) और सोनिया गांधी लेटर लिखकर सांत्वना दे चुकी हैं और पीड़ित परिवार को आश्वासन भी दे चुकी हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) उनके साथ इस मामले में खड़ी है. प्रियंका गांधी ने भी बयान जारी करके पीड़ित परिवार के प्रति संवदेनाएं व्यक्त की थीं.
यह भी पढ़ें: IPS वाई पूरन कुमार मामले में हुई महापंचायत का आ गया फैसला, सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
महापंचायत का अल्टीमेटम खत्म
बता दें कि वाई पूरन कुमार मामले में परिवार और समाज की ओर से बनाई गई 31 मेंबरी कमेटी यानी महापंचायत का अल्टीमेटम भी आज 48 घंटे बाद खत्म हो रहा है. इससे पहले हरियाणा सरकार आरोपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज चुकी है और पूर्व रोहतक SP नरेंद्र बिजारनिया को भी पद से हटा चुकी है. परिवार FIR में आरोपियों को नामजद करने, IPC की धारा 306 जोड़ने की मांग पर अड़ा है. आरोपियों की गिरफ्तारी भी परिवार चाहता है. मांगें पूरी होने तक परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराएगा, इसलिए अफसर का पार्थिव शरीर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है.
क्या है सुसाइड का पूरा मामला?
बता दें कि 2001 बैच के अधिकारी और रोहतक के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर तैनात पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर 2025 को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास में साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को गोली मारी थी और जब बेटी उन्हें तलाशती हुई बेसमेंट में पहुंची थी तो उसने पिता का खून से लथपथ शव देखा था. घटना के वक्त अफसर की पत्नी IAS पी अमनीत कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जापान टूर पर थीं.
पूरन कुमार ने 8 पेज का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा है. सुसाइड नोट उन्होंने जिस लैपटॉप पर टाइप किया था, उस लैपटॉप को कब्जे में लेने के लिए पुलिस ने पूरन कुमार की पत्नी को नोटिस भेजा है. वहीं वीडियो अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है. सुसाइड नोट में पूरन कुमार ने 13 IPS-IAS अफसरों पर उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया था. साथ ही उन्होंने अपनी एक वसीयत भी छोड़ी, जिसमें सारी प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम की है.
आरोपियों में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा, डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया शामिल हैं. बैचमेट मनोज यादव, पीके अग्रवाल और टी.वी.एस.एन. प्रसाद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. आईपीएस कुलविंदर सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया. आईपीएस माटा रवि किरण ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करके अपमानित करने का आरोप लगाया.
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
9 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines