IPS Puran Kumar Case: हरियाणा के IPS पूरन कुमार की मौत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस अब जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद लेना चाहती है. दरअसल, पुलिस का मानना है कि पूरन कुमार के लैपटॉप की जांच की जाए तो कई बड़े राज खुल सकते हैं. मगर अब तक उनके परिवार ने लैपटॉप पुलिस टीम को नहीं दिया है. बता दें यहां उसी लैपटॉप की बात हो रही है जिसमें आईपीएस ने सुसाइड नोट टाइप किया था.
लैपटॉप से सुलझ सकती है मौत की गुत्थी
पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि अगर वह लैपटॉप मिल जाए तो उसमें से उन्हें पूरन कुमार के ईमेल और टाइपिंग से फिंगरप्रिंट भी मिलेंगे. इससे काफी हद तक कथित सुसाइड नोट की प्रमाणिकता की भी पुष्टि हो जाएगी. फिंगरप्रिंट और ईमेल ट्रेसिंग से यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि क्या वे पहले से भी ऐसी कुछ योजना कर रहे थे.
ये भी पढ़ें-नोएडा एयरपोर्ट के पास पराग करेगा करोड़ों का निवेश, कैबिनेट में मिली मंजूरी
6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ
पूरन कुमार की मौत को पूरे छह दिन हो चुके हैं. परिवार अड़ा हुआ है की डीजीपी समेत कुछ अन्य अधिकारियों की गिरफ्तारी होगी उसके बाद ही पोस्टमार्टम की अनुमति देंगे. मगर पुलिस का स्पष्ट कहना है कि शव का पोस्टमार्टम न होने के चलते जांच टीमों को और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पोस्टमार्टम से काफी बातों के बारे में पता चल जाता है.
इसलिए कार्रवाई भी अटकी हुई है. हालांकि, परिवार के सहमत न होने के बाद भी पुलिस जिला मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी रूप से शव का पोस्टमार्टम करवा सकती है क्योंकि ज्यादा समय बीतने से सबूत भी नष्ट हो जाते हैं. अब पोस्टमार्टम पीजीआई चंडीगढ़ की मेडिकल टीम द्वारा करवाया जाएगा.
बैलिस्टिक जांच होने की संभावना
माना जा रहा है कि बैलिस्टिक जांच से शव के पास बरामद की गई गोली और पिस्तौल के खोखे की मैचिंग की जाएगी. यह अब जरूरी हो गया है क्योंकि मृतक के शरीर पर गन पाउडर से मिलने वाले सबूत अब शायद न मिल सकें.
ये भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक मेट्रो रूट का डिजाइन जल्द होगा तैयार, अगले साल शुरू होगा निर्माण
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
10 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
2 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
10 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines