हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himani Narwal के पोस्टमार्टम में 5 खुलासे; जानें किस हालत में मिली थी डेड बॉडी?

Himani Narwal Post Mortem Report: हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। साथ ही पुलिस ने बताया है कि हिमानी की डेड बॉडी किस हालत में मिली? पुलिस ने हिमानी का विसरा आगे की जांच के लिए FSL में भेजा गया है।

विज्ञापन
Himani Narwal

Himani Narwal Post Mortem Report Revelations: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में 20 साल की हिमानी नरवाल की हत्या करके शव सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया। एक मार्च की सुबह गश्त करते हुए पुलिस ने सूटकेस और उसके अंदर शव बरामद किया। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता बताई जा रही है, इसलिए केस थोड़ा हाई प्रोफाइल हो गया है। इसलिए इस केस पर सभी की नजर टिकी है।

वहीं हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी चौंकाने वाली है, क्योंकि इसमें खुलासा हुआ है कि हिमानी की मौत गला दबाए जाने और दम घुटने से हुई है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही उससे रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन उसके विसरा और अन्य नमूने मुधबन FSL लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं, ताकि यह पुष्टि हो सके कि हिमानी के साथ रेप तो नहीं हुआ? हिमानी को मारने से पहले कोई नशीला पदार्थ तो नहीं पिलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हिमानी की मौत होने के अन्य कारण पता चलेंगे।

 

किस हालत में मिला था हिमानी का शव?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमानी नरवाल की डेड बॉडी एक मार्च दिन शनिवार की सुबह मिली थी। शव नीले रंग के सूटकेस में रजाई के कवर में लिपटा हुआ था। सूटकेस सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूटकेस के अंदर हिमानी के हाथ-पैर मुड़े हुए थे, इसलिए शव उसी हालत में पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। उसके गले में चुन्नी बंधी थी, जिससे शायद उसका गला घोंटा गया, जबकि सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने तार से हिमानी का गला घोंटा।

विज्ञापन

हिमानी के नाक-मुंह में खून जमा हुआ था। डॉक्टरों का कहना है कि गला घोंटते समय उसके नाक और मुंह से खून निकला होगा। पुलिस के अनुसार, हिमानी का कद करीब 5 फीट था और उसके शव को डेढ़ फीट के सूटकेस में फिट किया गया था। इसलिए पुलिस का शक है कि वारदात में एक या 2 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। सांपला DSP रजनीश कुमार ने बताया कि केस की जांच कर रही SIT को हिमानी का एक मोबाइल मिला है, जिसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे…

  • गला दबाने से मौत
  • दम घुटने से मौत
  • नाक-मुंह में खून
  • चोट के निशान नहीं
  • रेप की पुष्टि नहीं
  • नशा देने की पुष्टि नहीं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola