Himani Narwal Murder: हरियाणा के रोहतक जिले में हुई हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस आरोपी सचिन को निशानदेही के लिए लेकर हिमानी नरवाल के घर पहुंची। बेटी के हत्यारोपी सचिन को देखकर हिमानी की मां सविता बेहोश हो गई। निशानदेही के बाद पुलिस आरोपी को दोबारा पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस अभी आरोपी सचिन से पूछताछ कर रही है। वहीं, हिमानी की मां सविता ने अब पुलिस जांच पर असंतोष जाहिर किया है। लॉ की स्टूडेंट हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, जिसका शव एक मार्च को सांपला कस्बे के बस स्टैंड के निकट मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। मां ने सवाल उठाए हैं कि पुलिस ने हत्या का मोटिव क्लीयर नहीं किया है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि मामला सुलझा लिया गया है।
यह भी पढ़ें:Himani Murder: हत्या के बाद आरोपी ने हिमानी के गहने उतारे, फाइनेंस कंपनी के पास रखे गिरवी; खुद खोले ये राज
इससे पहले मंगलवार को भी हिमानी की मां ने सचिन से दोस्ती को लेकर खुलासा किया था। मां ने कहा था कि उनकी बेटी की किसी से गहरी दोस्ती नहीं थी। वह एक नेता थी, जो सबको साथ लेकर चलती थी। पुलिस की कहानी मनगढ़ंत है। सचिन ने मौके का फायदा उठाया है, वह जरूर कुछ न कुछ बड़ा राज छुपा रहा है। पुलिस मर्डर की वजह क्लीयर करे। मर्डर का कारण लेन-देन को बताया जा रहा है। लेन-देन होता तो हमें भी पता होता। मामले में पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी करे। हिमानी को न्याय मिलना चाहिए।
हत्या की वजह पैसा नहीं हो सकता
मां ने कहा कि हत्या की वजह सिर्फ पैसा नहीं हो सकता। आरोपी उनके घर से कीमती सामान भी ले गया, गहने ले गया। वे लोग पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अगर आरोपी को पुलिस ने फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचाया तो वे अपनी जान दे देंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और सरकार की होगी। आरोपी ने घर में घुसकर मेरी बेटी का कत्ल किया। मां सविता ने कहा कि पुलिस की कहानी उनके गले से नहीं उतर रही है। सचिन की क्या हैसियत थी कि वह उनकी बेटी को पैसे देगा?
सचिन का खुद दुकान से चलता था गुजारा
मां ने सवाल उठाए कि वह खुद मोबाइल की दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रहा था। उन लोगों को मीडिया के जरिए पता लगा है कि उसके बच्चों की कई माह की फीस भी नहीं भरी गई है। हिमानी ऐसे शख्स से कैसे पैसे की डिमांड कर सकती है? शहर के कई करोड़पति और राजनेता हिमानी को अपनी बेटी की तरह मानते थे, उनको अगर पैसे की जरूरत होती तो वे लोग उनसे डिमांड करते।
यह भी पढ़ें:Himani Murder: ‘सिर्फ दोस्त थे, सचिन से कोई अफेयर नहीं…’; हिमानी नरवाल हत्या मामले में नया ट्विस्ट
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
22 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines