Himani Narwal Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड के पास 1 मार्च को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिला था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सचिन को अरेस्ट किया था। आरोपी ने दावा किया था कि उसका हिमानी से अफेयर चल रहा था, वह उसे ब्लैकमेल करती थी। इसी वजह से उसने मर्डर को अंजाम दिया, लेकिन अब हत्याकांड में नया मोड आ गया है। सूत्रों के मुताबिक हिमानी के घर सचिन का आना-जाना था। वे सिर्फ दोस्त थे, परिवार को भी यह बात पता थी। शुरुआती जांच के अनुसार कातिल ने अचानक मर्डर नहीं किया, बल्कि उसने पहले से प्लानिंग कर ली थी। पुलिस सचिन का फिलहाल 3 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:Himani Narwal Postmortom Report: हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे?
पुलिस को संदेह है कि वारदात को जिस तरह अंजाम दिया गया, वह काफी सोची-समझी साजिश है। 27 फरवरी की रात सचिन हिमानी के घर पर ठहरा था। हो सकता है कि सचिन ने ही हिमानी से मां को कॉल करवाई हो। हिमानी ने मां से कहा था कि वह किसी प्रोग्राम में जाएगी, समय मिलने पर कॉल कर लेगी। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सचिन पर हिमानी ने शादी को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया था। उन दोनों के बीच अफेयर जैसी कोई बात नहीं थी। वे केवल दोस्त थे, आरोपी का हिमानी के घर 6-7 महीने से आना-जाना था। हालांकि न्यूज24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। हत्या से एक दिन पहले वह हिमानी के घर रुका था। घर में सिर्फ वे दोनों ही थे। पैसों के विवाद के चलते ही आरोपी ने मर्डर को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ सचिन कौन? कांग्रेस नेता की हत्या करके सूटकेस में भरकर फेंका था शव
हिमानी की मां सविता के अनुसार 27 फरवरी को शाम 4 बजे तक वे अपनी बेटी के साथ विजय नगर स्थित घर पर थीं। रात को हिमानी से दिल्ली जाकर बात भी की थी। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि उसने फाइनेंस कंपनी के समक्ष हिमानी के जेवरात 2 लाख रुपये में गिरवी रखे हैं। पुलिस ने इसे केस प्रॉपर्टी माना है। मामले में सचिन के अलावा 2 और लोगों को भी अरेस्ट किया गया है। दोनों ने सचिन की मदद हत्या के बाद की थी। हालांकि इन लोगों का हत्या में सीधा कोई रोल नहीं है।
पुलिस ने आरोपी को मुंडका से अरेस्ट किया
आरोपी सचिन को पुलिस ने रविवार रात को दिल्ली के मुंडका से अरेस्ट किया है। हत्यारोपी मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खैरपुर का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हिमानी का दोस्त बना था, पिछले 7-8 महीनों से उसके घर आना-जाना था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिन से झगड़ा चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने बताया कि 28 फरवरी को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। इसके चलते आरोपी ने मर्डर कर दिया।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines