Himani Narwal Murder: युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में रविवार रात को दिल्ली के मुंडका से झज्जर के खैरपुर गांव के रहने वाले सचिन को अरेस्ट किया था। आरोपी ने फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हिमानी को मौत के घाट उतारा था। हत्या के बाद सचिन ने लाश के साथ सभी हदें पार कर दी थीं। सबसे पहले आरोपी ने हिमानी की उंगलियों में पहनी अंगूठियों और दूसरे गहनों को उतारा। इसके बाद आरोपी ने ये गहने निजी फाइनेंस एजेंसी के पास 2 लाख रुपये में गिरवी रखे थे। सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी ने पुलिस को ये जानकारी दी है। आरोपी ने दावा किया है कि ये गहने उसने खुद हिमानी को दिए थे। हालांकि उसके दावों की पुष्टि पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमानी नरवाल का ‘हत्यारा’ सचिन कौन? कांग्रेस नेता की हत्या करके सूटकेस में भरकर फेंका था शव
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्द आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। हत्या के बाद आरोपी अपने साथ लैपटॉप और दूसरी चीजें ले गया था। उस सामान को बरामद करने के साथ ही पुलिस ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ करेगी। उससे तथ्यों की पुष्टि की जाएगी कि आरोपी सही बोल रहा है या नहीं। हालांकि लाश को ठिकाने लगाने जाते का वीडियो पुलिस को मिल चुका है। इसमें साफ दिख रहा है कि सूटकेस में लाश डालकर आरोपी पैदल घर से निकला था। इसके बाद ही उसने ऑटो हायर किया।
हिमानी ने सचिन को मारा था थप्पड़
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर आया था। दोपहर में दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह वहां से चला गया था। इस दौरान वह रोहतक में ही रहा, शाम को 4 बजे फिर हिमानी के घर आया। दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और नौबत हाथापाई तक आ गई। हिमानी ने सचिन को थप्पड़ मार दिया था, इसके बाद वह खुद पर काबू नहीं रख सका और चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:Himani Narwal Postmortom Report: हिमानी नरवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासे?
इसके बाद बॉडी को रजाई से ढका और बचने के लिए सोचने लगा। इसी दौरान उसकी नजर बड़े सूटकेस पर पड़ी, उसने सूटकेस से कपड़े निकाले और शव को इसमें ठूंस दिया। हिमानी ने बचने के लिए खूब संघर्ष किया था। उसने सचिन के हाथों को नाखूनों से नोच लिया था। इसके बाद भी सचिन ने उसे नहीं छोड़ा। हत्या के बाद आरोपी हिमानी की ही स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा स्थित अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया था।
हत्या के 3 घंटे बाद दोबारा आया हिमानी के घर
दुकान में सामान रखा और 3 घंटे बाद दोबारा हिमानी के घर गया था। वापस आकर आरोपी ने खून से सने रजाई के कवर को हटाने के साथ ही दूसरे सबूत मिटाए। रात को करीब 10 बजे शव को ठिकाने लगाने गया था। आरोपी ऑटो हायर कर दिल्ली बाईपास और फिर सांपला आया था। इसके बाद उसने बस स्टैंड के निकट बॉडी को फेंका था।
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines