हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himani Narwal हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी सचिन ने सुनाई मर्डर के बाद 3 घंटे की कहानी?

Himani Narwal Murder Case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में नई कहानी सामने आई है। आरोपी सचिन ने हत्या करने के 3 घंटे बाद हिमानी के शव को सूटकेस में डाला और बाहर लेकर गया, लेकिन इन 3 घंटों में उसने क्या-क्या किया? इस बारे में उसने पुलिस को बताया, जिसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

विज्ञापन
Himani Narwal

Himani Narwal Murder Shocking Revelation: हिमानी नरवाल हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लगातार खुलासे हो रहे हैं। अब एक और बड़ा और नया खुलासा हुआ है। हत्यारोपी झज्जर के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ​​ढिल्लो ने पुलिस को क्या कुछ बताया? इस बारे में जानकारी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सचिन ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी दिन शुक्रवार की रात को हिमानी नरवाल की हत्या करने के बाद 3 घंटे तक वह घर से बाहर रहा। इन 3 घंटों में उसने कई काम किए। वह रात करीब एक बजे हिमानी के शव वाला सूटकेस लेकर निकला और सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया।

 

दिल्ली से गुरुगाम से नजफगढ़ गया, फिर दिल्ली आया

एक मार्च दिन शनिवार की सुबह भी सूटकेस देखने के लिए सांपला बस स्टैंड पर आया था और करीब आधा घंटा वहां रहा, लेकिन भीड़ और पुलिस को जुटते देखा तो वह फरार हो गया और बस पकड़कर दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली से गुरुग्राम गया और सुभाष चौक पर एक होटल कम गेस्ट हाउस में रुका।

विज्ञापन

2 मार्च की सुबह सचिन गुरुग्राम से अपनी बहन के घर गया, जो नजफगढ़ में रहती है, लेकिन बहन न फंस जाए, इसलिए वापस दिल्ली आ गया और मुंडका पहुंचा। यहां वह छिपा था और कहीं और जाने की सोच रहा था कि दिल्ली STF उसकी लोकेश तक पहुंच गई और उसे दबोचकर अपने साथ ले गई।

 

पैसों को लेकर दोनों के बीच 2 बार हुई लड़ाई

सचिन ने बताया कि 28 फरवरी को वह हिमानी के घर आया। यहां पैसों को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। नाराज होकर वह चला गया और रोहतक में ही ठहरा। शाम 4 बजे फिर हिमानी के घर आया, लेकिन उनके बीच फिर लड़ाई हो गई। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और हिमानी ने उसने थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

थप्पड़ लगने से उसे गुस्सा आ गया और उसने मोबाइल के चार्जर से उसका गला घोंट दिया। इस दौरान हिमानी से हाथापाई में उसे चोट लगी, जिसका खून रजाई पर लग गया। हत्या के बाद उसने शव को रजाई से कवर कर दिया और सारा सामान लेकर बाहर गया और अपनी दुकान पर करीब 3 घंटे बिताए।

 

रात 10 बजे निकला सूटकेस लेकर

सचिन ने बताया कि दुकान बंद करके वह स्कूटी पर वापस हिमानी के घर आया। यहां खून से सने रजाई के कवर को हटाया और उसे भी शव के साथ सूटकेस में डाल दिया। फिर बाहर जाकर ऑटो रिक्शा लेकर आया। सूटकेस उसमें रखकर वह दिल्ली बाईपास पहुंचा और सांपला की बस पकड़कर बस स्टैंड पहुंचा।

विज्ञापन

सचिन ने बताया कि यहां बस स्टैंड पर उसने मौका देखते हुए सूटकेस को झाड़ियों में रख दिया। किसी से लिफ्ट लेकर सांपला से बहादुरगढ़ आया और अपने घर पहुंचा। उसने हत्या करने से पहले चाकू की नोक पर चुन्नी से हिमानी के हाथ पैर बांध दिए थे, लेकिन CCTV कैमरे में वह सूटकेस लेकर जाता दिखा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola