Himani Narwal Blackmailing Reason: हिमानी नरवाल अपने ब्वॉयफ्रेंड सचिन ढिल्लू को ब्लैकमेल क्यों कर रही थी? इसकी वजह सामने आई है और यही वजह उसकी हत्या का कारण बनी है। ADGP केके राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वजह का खुलासा किया और वजह अंतरंग संबंध और उनका आपत्तिजनक वीडियो है। उन्होंने बताया कि कहा जा रहा है कि हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला की विजयनगर कॉलोनी की रहने वाली हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय युवा नेता थी। वह राहुल गांधी के साथ उनकी भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आई थी। उसकी लाश एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास मिली।
शव नीले रंग के सूटकेस में था, जो फ्लाईओवर के किनारे झाड़ियों में पड़ा था। पुलिस केस की जांच करते हुए आरोपी सचिन ढिल्लू तक पहुंची। वह हिमानी के घर के पास लगे CCTV कैमरे में सूटकेस ले जाता नजर आया तो वह शक के घेरे में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया और बताया कि हिमानी नरवाल उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में उसने हत्या कैसे की? हत्या क्यों की? इस बारे में भी बताया, जबकि हिमानी की मां ने सचिन के दावों और आरोपों को खारिज किया है।
वीडियो के बदले लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी
ADGP केके राव ने बताया कि सचिन ने पुलिस को बताया है कि वह और हिमानी डेढ़ साल से दोस्त थे। उसका हिमानी के घर आना-जाना था। दोनों सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। सचिन शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। सचिन ने दावा किया और हिमानी पर आरोप लगाया है कि मृतका हिमानी नरवाल के साथ उसके संबंध थे, लेकिन हिमानी ने उनके अंतरंग संबंधों का एक आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो के कारण वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी और बार-बार उससे पैसे ऐंठ रही थी।
सचिन के दावे के अनुसार, हिमानी ने सचिन से इस वीडियो के कारण लाखों रुपये ऐंठे थे। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि सचिन द्वारा किए गए दावों और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को इस सवाल के जवाब की तलाश है कि हिमानी आखिर सचिन को ब्लैकमेलि क्यों कर रही थी? इस सवाल का पुख्ता जवाब मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि सचिन ने हिमानी को क्यों मारा? क्या वाकई ब्लैकमेलिंग के कारण हिमानी की हत्या हुई? क्या वाकई आपत्तिजनक वीडियो का मामला है? इसका पता लगाया जाएगा।
पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान मिले
पुलिस के अनुसार, सचिन ने ही हिमानी की हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में भर दिया और सांपला बस स्टैंड से करीब 800 मीटर दूर फेंक दिया। इसके बाद वह हिमानी का मोबाइल और गहने लेकर दिल्ली भाग गया। नरवाल के परिवार ने शुरू में तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जब तक कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता। हिमानी की मां सविता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग हिमानी की तेजी से राजनीतिक लोकप्रियता से ईर्ष्या करते थे।
20 साल की हिमानी नरवाल के शव का रोहतक में डॉक्टरों के एक बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें पुष्टि हुई कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हिमानी की मां सविता ने चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए अपनी बेटी की मौत के लिए चुनाव और कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि हिमानी के बढ़ते राजनीतिक कद ने उसकी हत्या कराई। सविता ने यह भी कहा कि हिमानी को धमकियां भी मिली थीं और 28 फरवरी को लापता होने से पहले वह घर पर ही थी। सविता ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने उनकी बेटी की जान ले ली। हिमानी की सफलता के कारण उसके दुश्मन बन गए थे। अपराधी पार्टी से या उसके दोस्त भी हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
19 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
7 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
8 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines